संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एंटी नारकोटिक सैल ने होली रिडिमर चर्च के पास नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों के पास से 8.20 ग्राम स्मैक बरामद कर दोनों के खिलाफ थाना कैंट में एडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया।
एंटी नारकोटिक सैल अंबाला के पुलिस दल का सूचना मिली कि जम्मू के हरि सिंह नगर रिहाड़ी वर्तमान पता छावनी के अजित नगर निवासी माधव गुप्ता स्मैक बेचने का काम करता है। जो अपने साथी बलदेव नगर निवासी साथी अमित कुमार के साथ अपनी कार में स्मैक लेकर छावनी बस स्टैंड से चर्च होते हुए कान्वेंट स्कूल के पास आयेगा।
अगर चर्च चौंक पर नाकाबंदी की जाए, तो माधव गुप्ता व अमित कुमार को स्मैक सहित काबू किया जा सकते है। सूचना के बाद पुलिस ने चर्च के पास नाकाबंदी कर दी और कार को रोककर दो व्यक्तियों को काबू कर तलाशी ली, तो पुलिस को उनके पास से 8.20 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान शहर के बलदेव नगर अमित कुमार व माधव गुप्ता के रूप में हुई। संवाद