फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तहसील में धीमा तो सरल केंद्र में डेढ़ घंटे बंद रहा इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित तहसील कार्यालय में इंटरनेट धीमा होने के कारण रजिस्ट्री से संबंधित काम नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के काम में भी बहुत दिक्कत आ रही है। अंत्योदय सरल केंद्र में इंटरनेट बंद होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इंटरनेट की समस्या के कारण ड्राइविंग लाइसेंस का काम, जन्म प्रमाण पत्र अपलोड और अन्य काम काम नहीं हो पा रहे हैं और लोगों को काम कराने के लिए घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय में तीन-चार दिन से इंटरनेट धीमा चल रहा है। इस कारण लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। इंटरनेट धीमा होने के कारण तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं हो पा रही।

इंटरनेट धीमा होने के चलते ऑपरेटर को ऑनलाइन पूरा फार्म भरने में समय लग रहा है। जब तक वह फार्म को पूरा भरता है तब इंटरनेट बंद हो जाता है। इस दौरान लोगों की पोर्टल पर फोटो करते ही इंटरनेट बंद हो जाता है। फार्म भरने के बाद फाइल अपलोड नहीं हो रही है। इंटरनेट स्पीड स्लो करने के कारण रजिस्ट्रेशन का काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


अंत्योदय सरल केंद्र में डेढ़ घंटे इंटरनेट बंद : अंत्योदय सरल केंद्र में सोमवार को डेढ़ घंटे तक इंटरनेट बंद रहा। इस कारण सरल केंद्र में वाहनों की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के अलावा विभिन्न विभागों से जुड़ी स्कीमों का काम भी प्रभावित रहा। कैंट और आसपास के गांवों से आए लोगों को घंटों का इंतजार करना पड़ा।



नहीं दे पाया कंप्यूटर टेस्ट

संभालखा निवासी अभिषेक ने बताया कि वह लाइसेंस बनवाने के लिए आया है लर्निंग की फाइल तो तैयार है जैसे ही वह कंप्यूटर पर टेस्ट देने गया तो पता चला कि नेट बंद है। पिछले दो घंटे से वह नेट चलने का इंतजार कर रहा है।



लाइसेंस में भी दिक्कत

ठरवा निवासी विकास ने बताया कि वह सुबह दस बजे अंत्योदय सरल केंद्र में आया था। लर्निंग बनवाने के लिए जैसे ही उसका नंबर आया तो नेट बंद हो गया।



लाइसेंस नहीं हुआ रिन्यू

सलारहेड़ी निवासी गोपाल ने बताया कि वह लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए आया है, लेकिन नेट बंद होने के कारण पिछले एक घंटे से इंतजार कर रहा है पता नही कब तक नेट चलेगा।



नहीं हुई फाइल जमा

मोहड़ी निवासी गौरव ने बताया कि वह लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आया और उसने लर्निंग की फाइल बनवा ली। जब वह फाइल को मार्क के बाद जमा कराने गया तो उसे काउंटर से पता चला कि नेट बंद है तो वह भी नेट चलने को इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें