फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: काॅलेज का गेट खोल नारेबाजी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर के एसए जैन काॅलेज में 200 लड़कों ने काॅलेज का गेट खोलकर नारेबाजी की। काॅलेज का प्रधान बनाने के लिए स्टेज पर शोरशराबा किया। कॉलेज के चक्कर भी लगाए। कॉलेज प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

इनकी पहचान गांव ठरवा माजरी निवासी आरोपी हिमांशु, रेशव और धुरकड़ा निवासी शुभम उर्फ मिंटू के रूप में हुई। कोर्ट में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि 16 अगस्त को एसए जैन कॉलेज की प्रधानाचार्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोपहर 12 बजे लगभग 200 लड़कों ने काॅलेज का गेट जबरदस्ती खोलकर नारेबाजी करते हुए काॅलेज का प्रधान बनाने के लिए चक्कर लगाया। उसके बाद स्टेज पर नारेबाजी और शोरशराबा कर काॅलेज के छात्राओं की पढ़ाई में बाधा पहुंचाते हुए भय और तनाव का माहौल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें