फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत से मिले कंकाल के अवशेष, जांच शुरू

विज्ञापन
बनौंदी गांव के खेत में मिली खोपड़ी। संवाद
विज्ञापन
शहजादपुर। बनौंदी गांव में कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पहली खुदाई में मिली खोपड़ी के आधार पर जब आसपास के क्षेत्र की खुदाई की तो अन्य अवशेष भी मिले। इसके अलावा काले रंग की एक पेंट और सिर के बाल भी मिले। प्राथमिक दृष्टि यह पुरुष कंकाल के अवशेष बताए हैं। खंड के बनौंदी में कुछ मजदूर बुधवार शाम लगभग चार बजे नायब सिंह किसान के खेत पर काम कर रहे थे। यहां गन्ना रोपित किया था। इस दौरान जब वो जमीन की खुदाई कर रहे थे तो उन्हें जमीन में दबी हुई एक खोपड़ी नजर आई।
विज्ञापन

पुलिस ने जब खेत में कुछ और जगह को खुदवाया तो वहां से भी हड्डियां बरामद हुई। इसके बाद तुरंत एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने खेत से मिट्टी के नमूने सहित अन्य कई सुबूत एकत्रित किए। इसके अलावा पुलिस ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी है कि कहीं आसपास के क्षेत्र से कोई व्यक्ति गायब तो नहीं था। शहजादपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि खेत से मिले कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जो भी आगामी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें