फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में छठा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी में रुपया जमा करवाने के नाम पर धोखाधड़ी व ऑनलाइन ठगी के मामले में धोखाधड़ी करते हुए रुपया लेकर फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

एसपी द्वारा गठित टीम द्वारा सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामेश्वर निवासी दीनारपुर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता मनदीप सिंह निवासी गांव भानोखेड़ी ने 24 अगस्त 2022 को थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी कपिल, विकास, पवन कुमार ने उससे व अन्य व्यक्तियों के साथ क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी में रुपया जमा करवाने के नाम पर धोखाधड़ी व ऑनलाइन ठगी की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और इस मामले की जांच सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल सौंपी दी, टीम ने कार्रवाई करते हुए छठे आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें