इस्माईलाबाद। पुरानी रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन लोगों ने कबाड़ी की दुकान संचालक पर मिलकर हमला कर दिया। हमले में दुकान संचालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को आस-पड़ोस के लोगों ने लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। मलिकपुर निवासी ईस्माराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कबाड़ी की दुकान चलाता है। करीब 15 दिन पहले उसका गांव के ही रहने वाले मोहित के साथ झगड़ा हो गया था, जिसमें उनका पंचायती फैसला हो गया था। उस झगड़े की रंजिश को लेकर 17 अप्रैल को अपने घर साथ दुकान पर बैठा था। मुकेश, राजेश कुमार, सिंदर, रिंकु, सुनील कुमार, देवराज लाठी डंडों व हथियारों के साथ आए और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर नवाब सिंह व राज वासी मलिकपुर छुड़ाने के लिए आए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। गांव के लोगों को आता देख आरोपी अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई राजपाल सिंह कर रहे है। संवाद