फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धोखाधड़ी की जांच करेगी एसआईटी, यमुनानगर एसपी को निर्देश

विज्ञापन
मंत्री आवास पर खड़े प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। यमुनानगर से आए फरियादी ने लाखों रुपये की ठगी के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। उसने बताया कि ट्रक लेने के नाम पर उससे पहले 13 लाख रुपये की ठगी की गई और इसके बाद आरोपियों ने उससे जमीनी की धोखाधड़ी भी की।
विज्ञापन

इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने एसपी यमुनानगर को एसआईटी गठित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री विज शनिवार अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी तरह नारायणगढ़ से आए किसान ने जमीन के सौदे में धोखाधड़ी की शिकायत दी।
इस पर मंत्री विज ने एसपी अंबाला को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। किसान का आरोप था कि उसने आरोपियों के साथ जमीनी सौदा किया था और दो करोड़ में सौदा तय हुआ, मगर आरोपियों ने बयाने के तौर पर केवल 30 लाख रुपये दिए और शेष रकम के चैक दिए जोकि बाउंस हो गए। अंबाला निवासी व्यक्ति ने उसके बेटे की नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध मौत की शिकायत दी। इस पर अंबाला एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अंबाला सिटी निवासी डाटा एनालिस्ट महिला ने पति द्वारा उसे साथ न रखने की शिकायत दी, इस पर अंबाला एसपी को मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा कैथल निवासी महिला ने पति पर उसे प्रताड़ित करने, अंबाला छावनी निवासी परिवार ने बेटी के लापता होने, पलवल निवासी फौजी ने जमीन की पैमाइश नहीं होने, माल रोड निवासी महिला ने जमीन विवाद के चलते उन्हें धमकियां मिलने, रौलों गांव निवासी महिला ने पति पर उससे मारपीट करने के आरोप लगाए जबकि कैथल निवासी फरियादी ने मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। इसी प्रकार गृह मंत्री के समक्ष अन्य मामले भी आए, सभी पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री आवास पर खड़े प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें