फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के रास्ते पर चल कर होगा पाप का नाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। श्री राधा निकुंज परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में सिंगला परिवार के सहयोग से श्री बांके बिहारी धर्मशाला, कृष्णा नगर छावनी में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। स्वामी राम जी दास महाराज यमुनानगर बरसाने वाले ने शुक्रवार को कथा में कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। मथुरा गमन की कथा कहते हुए कृष्ण-रूकमणी विवाह का वर्णन किया। भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन द्वारा खूब आनंद उठाया। महाराज ने बताया कि धर्म के रास्ते पर चल कर ही आप पाप का नाश कर सकते हो।
विज्ञापन

यदि आप धर्म के रास्ते पर नहीं चलोगे तो पाप आपका नाश कर देगा। अत: मनुष्य को धर्म का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे कितनी भी मुसीबतें आएं। भगवान कृष्ण को मारने के लिए कंस ने न जाने कितने यतन किए परंतु धर्म की राह पर चलते हुए कृष्ण ने कंस का वध किया। भगवान ने अपने माता-पिता को उसकी कैद से छुड़वाया। भागवत कथा में श्री कृष्ण लीला की झांकियां प्रदर्शित की गई। उसके बाद भक्तों ने भजनों का आनंद उठाया। मुख्य यजमान के अतिरिक्त अनिल कुमार बंसल, मधु बंसल, वीके थापर व मंजू थापर की ओर से प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर बृज मोहन सिंगला, सुरिन्दर सिंगला, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश बहल, प्रदीप खेड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश धीमान, जगदीश बुधिराजा, सतीश मक्कड़, अशोक कपूर, अशोक राणा, राजीव शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें