फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निबंध लेखन में सिमरनजीत कौर प्रथम

विज्ञापन
अंबाला के श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में प्राचार्य के साथ मौजूद विजेता छात्राएं। प्रवक - फोटो : kathua news
विज्ञापन
अंबाला। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब के कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सिमरनजीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर की जशनप्रीत कौर को द्वितीय स्थान, जबकि बीसीए द्वितीय सेमेस्टर की खुशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त बीए छठे सेमेस्टर की पायल सैनी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें