फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौन आत्मिक आनंद का द्वार : स्वामी ज्ञान

विज्ञापन
गांव चाहड़ो स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश आनंद आश्रम में जानकारी देते महामंडलेश्वर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव चाहड़ो स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश आनंद आश्रम में ब्रह्मलीन संत केता नंद सरस्वती महाराज के प्रकाशोत्सव पर विशाल संत सम्मेलन व रूहानी सत्संग हुआ। इसकी अगुवाई ऑल इंडिया आदि धर्म के राष्ट्रीय महासचिव संत अशोकानंद महाराज ने की। सत्संग में निराकारी जागृति मिशन के गद्दीनशीन चेयरमैन महामंडलेश्वर सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि मौन साक्षीभाव आत्मिक आनंद का द्वार है। आदि धर्म के अध्यक्ष संत सुरेन्द्र दास महाराज(खुरालगढ़) ने श्रद्धालुओं से भेदभाव छोड़ सर्वशक्तिमान परमात्मा की शब्द साधना करने का आह्वान किया। संत अशोकानंद सरस्वती ने सत्संग, सेवा और नाम सिमरन पर बल दिया। मंच संचालन अंकित कुमार फेरूवाला ने किया। संत सुंदरानंद, संत निर्मल दास व अन्य संतों को सम्मानित किया गया। अंत में भंडारा भी बरताया गया। संवाद

गांव चाहड़ो स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश आनंद आश्रम में जानकारी देते महामंडलेश्वर

गांव चाहड़ो स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश आनंद आश्रम में जानकारी देते महामंडलेश्वर

गांव चाहड़ो स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास ज्ञान प्रकाश आनंद आश्रम में जानकारी देते महामंडलेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें