ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी शताब्दी को सम
नारायणगढ़। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टोका साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी शताब्दी को समर्पित निकाले गए नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सूर्या पैलेस के नजदीक गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी व समूह संगत की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी की ओर से पंज प्यारों को सिरोपे भेंट किए गए। वहीं, संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ढाड़ी जत्थे ने भी नगर कीर्तन में पहुंची संगत को सिख इतिहास सुनाकर निहाल किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल गुलियानी ने भी सिख इतिहास बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के साथ जुड़कर अपना जीवन सफल करना चाहिए। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को भी गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान सुरजीत सिंह कपूर, मुख्तयार सिंह, डॉक्टर पवन सैनी, राजू मक्कड़, कोषाध्यक्ष गगनदीप सिंह उपवेजा, सतनाम सिंह भाटिया, अवनीत सिंह भाटिया, प्रीतपाल कौर मक्कड़ व संगत मौजूद रही।