बराड़ा। ट्रेन में लुधियाना से गोरखपुर जा रहे एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। बीमार यात्री को सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ व अन्य यात्रियों की सहायता से बराड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतारा गया। हालत नाजुक होने के कारण रेलवे पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया लेकिन यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दुर्गा के रूप में हुई है। संवाद