बराड़ा के सिंहपुरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
बराड़ा। वार्ड नंबर 15 सिंहपुरा मोहल्ला हारे के सहारे हमारे श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा, अवसर था शिव सेवा मंडल सिंहपुरा की ओर से श्याम बाबा का जन्म महोत्सव का। यह कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान खाटू श्याम प्रेमियों द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह अटूट लंगर लगाए गए। इस दौरान शिव मंदिर महिला मोर्चा की महिलाओं ने भजन व कीर्तन के माध्यम से बाबा का गुणगान किया और वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। आरती और भजन संध्या के उपरांत शिव सेवा मंडल के सदस्यों ने बाबा के जयकारों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। महिलाओं ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा और उल्लास का प्रदर्शन किया। इस मौके पर लक्की भराड़ा, कमल, राजू, रोहित, रिशु, साहिल छाबड़ा, शानू गोयल, राहुल, अरुण ओबेरॉय आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।