फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्वेतांबर जैन युवा शक्ति कराएगी क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
जैन क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर शहर के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में ​खिलाड़ियों की ऑ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईपीएल की खुमारी इतनी बढ़ गई है कि गली-मोहल्लों और शहरों में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट भी ऑक्शन से होने लगे हैं। अंबाला शहर में ऐसा ही क्रिकेट टूर्नामेंट अगस्त माह में पहली बार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम को शहर के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में जैन क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों की ऑक्शन हुई। ऑक्शन में छह टीमों के लिए 72 खिलाड़ियों को चुना। इस टूर्नामेंट पर करीब छह से सात लाख खर्च होगा। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में सभी टीमों में 18 से 45 वर्ष तक के खिलाड़ी खेलेंगे। इन खिलाड़ियों में दुकानदार, नौकरी पेशा और पढ़ने वाले युवा भी शामिल हैं।
डिस्प्ले पर दिखाई खिलाड़ियों की खूबी
श्वेतांबर जैन युवा शक्ति से सदस्य व टूर्नामेंट ऑर्गनाइजर कशिश जैन ने बताया कि पहली बार इस जैन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। सोमवार को टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों की ऑक्शन हुई। इन खिलाड़ियों की जानकारी डिस्प्ले के माध्यम से प्रदर्शित की गई और उसके बाद चयनकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों को अपनी टीम में चयनित किया। इस ऑक्शन में 6 टीम के लिए 72 खिलाड़ी चुने गए। श्वेतांबर जैन युवा शक्ति के प्रधान रोहन जैन, सचिव नितिन जैन, कोषाध्यक्ष पुनीत जैन, सदस्य रजत जैन, भुवन जैन सदस्य हैं। कशिश जैन ने बताया कि यह टूर्नामेंट 22 से 25 अगस्त तक शहर के नसीरपुर पीकेआर जैन वाटिका संस्थान में होगा। इसमें पीकेआर जैन इंस्टीट्यूट टाइटल स्पांसर होगा। यह टूर्नामेंट 12 ओवर का करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें