फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिव कुटीर में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

विज्ञापन
अंबाला छावनी के शिव कुटीर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर हवन में आहुतियां डालते श् - फोटो : 1
विज्ञापन
अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर के श्री शिव कुटीर मंदिर धर्मशाला में आयोजित 30वां वार्षिकोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। 15 अप्रैल से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास ने जीवन जीने की कला समझाते हुए कहा कि मानव देह दुर्लभ है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। समापन अवसर पर पंडित सतीश शांडिल्य ने मुख्य यजमान राजेंद्र मल्होत्रा व राम कुमार कलसी सहित अन्य भक्तों से विधि-विधानपूर्वक हवन व पूर्णाहुति करवाई। शिवा एंड पार्टी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अंत में विशाल भंडारा हुआ। मंदिर कार्यकारिणी व महिला मंडल ने डॉ. स्वामी शिव चैतन्य महाराज व अन्य संतों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। संवाद

अंबाला छावनी के शिव कुटीर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर हवन में आहुतियां डालते श्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें