फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कलश यात्रा परिक्रमा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी सेक्टर- 9 स्थित श्री शिवधाम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। मंदिर के प्रधान सतपाल गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान जीतराम अग्रवाल व महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का सुंदर वर्णन पंडित संजय प्रकाश शास्त्री द्वारा किया जाएगा। यह कथा 15 से 21 नवंबर तक जारी रहेगी। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकालकर कथा का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर श्रीमद्भागवत महापुराण की अगुवाई करेंगी। कलश यात्रा सेक्टर नौ के विभिन्न स्थानों की परिक्रमा कर श्री शिव धाम मंदिर कथा पंडाल पहुंचेगी। जहां पर पंडितों द्वारा विधिवत कलश स्थापित करवाए जाएंगे। प्रधान सतपाल गुप्ता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 16 नवंबर को मंगलाचरण, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति व श्री सुकदेव जी के आगमन पर विशेष कथा सुनाई जाएगी।
इसी प्रकार 17 को कपिल उपाख्यान, श्री शिव चरित्र, ध्रुव चरित्र की कथा रहेगी। 18 को प्रहलाद चरित्र, वामन चरित्र, श्रीराम चन्द्र व श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 19 को भगवान श्रीकृष्ण जी की बाल लीला, माखन चोरी लीला व गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम रहेगा। 20 को श्रीकृष्ण जी द्वारा रासलीला, कंस वध व रुक्मिणी विवाह के सुंदर प्रसंग सुनाए जाएंगे। इसी प्रकार 21 को सुदामा चरित्र, भगवान का निजधाम गमन व श्रीमद्भागवत विश्राम प्रसंग पर विशेष कथा पंडित संजय प्रकाश शास्त्री द्वारा सुनाई जाएगी। कथा में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। वहीं कथा के दौरान संगीतमयी भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिदिन कथा के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें