अंबाला छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में हवन में आहुति डालते श्रद्धालु। संस
अंबाला। छावनी के लाल कुर्ती बाजार में हनुमान भक्त मंडल की ओर से भगवान श्रीराम जी की शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अयोध्या में भगवान श्रीराम के नव-निर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली गई। यह शोभा यात्रा लाल कुर्ती बाजार से आस पास के क्षेत्र में निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं शोभा यात्रा में निकाली गई झांकियाें में कलाकारों ने भजनों पर प्रस्तुति दी, इसके बाद सनातन धर्म शिव मंदिर परिसर में हवन किया गया हवन में पदाधिकारियों की और से आहुतियों डाली गई और भक्तों को प्रसाद का वितरित किया गया।