फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री राम लीला कमेटी आज करवाएगी कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की श्री राम लीला कमेटी अनाज मंडी अंबाला छावनी की ओर से शनिवार को गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। दशहरे के लिए गांधी मैदान में रावण, मेघनाथ ओर कुंभकरण के पुतले बनाए गए है। इस पुतलों को शुक्रवार की शाम को खड़ा कर दिया जाएगा। ये जानकारीप्रधान सीए सुभाष गाेयल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री राम लीला कमेटी अनाज मंडी अंबाला छावनी की ओर से 80 साल से गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव के साथ 15 साल से जरूरतमंद कन्याओं को विवाह करवाया जा रहा है। इस बार शुक्रवार को दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। विवाह के बाद कमेटी के सदस्यों की ओर से उन्हें जरूरत का सामान दिया जाएगा। इसके अलावा शनिवार को दशहरे पर छावनी की अनाज मंडी से दोपहर साढे़ तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में श्रीराम , लक्ष्मण अपनी सेना के साथ छावनी के गुड बाजार, दाल, बाजार, सदर बाजार, विजय रतन चौक, राय मार्केट से होते हुए जगाधरी रोड से गांधी मैदान पहुंचेगे। यहां पर यह सभी कलाकार पंडाल की परिक्रमा करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक अनिल विज मौजूद रहेंगे। इसके बाद राम और रावण का युद्ध दिखाया जाएगा। साथ ही मेरठ के सरधाना निवासी वकील अहमद आतिशबाजी चलाएंगे। करीब सवा छह बजे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र राणा, अजय अग्रवाल पप्पू, सतीश कुमार , अनिल गुप्ता, अजय अग्रवाल , ऋषि गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, यतीन बंसल, अमोल जैन,अरविंद शर्मा , युधिष्ठिर व अन्य मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें