अंबाला। छावनी की श्रीराम लीला कमेटी बजाजा बाजार की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड स्थित खुखरैन भवन में श्री रामलीला दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया।
श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल ने बताया कि इस दशहरा महोत्सव का आयोजन दो से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा। वृंदावन से अपनी टीम के साथ आए श्री नीलांचल मंडल स्वामी देवदत्त वशिष्ठ और प्रेम चंद वशिष्ठ के मंडल की ओर से श्रीराम लीला का मंचन किया गया। श्रीराम लीला के शुभारंभ पर पहले दिन विधिविधान के साथ श्री गणेश जी का पूजन किया गया। इसके बाद कलाकारों ने नारद मोह की लीला की गई।
इस दौरान नारद जी तपस्या करने जाना और इंद्रदेव का सिंहासन हिलना, यह देख इंद्रदेव का कामदेव को भेजना, लेकिन नारद जी की ओर से काम और क्रोध पर विजय पाना दिखाया गया। विश्व मोहिनी की ओर से मोह, और भगवान नारायण को श्राप दिया कि आप नर देह धारण करोगे।
आपने मुझे बंद र बनाया तो यहीं बंदर आपकी सहायता करेंगे। इसके बाद शील नीर राजा की कन्या विश्व माेहिनी का स्वयंवर दिखाया गया। इसे देखकर नारद जी का मोह जाना। इसके बाद नारद जी का भगवान नारायण से हरि का रूप पाना, लेकिन नारायण द्वारा नारद जी को बानर बनाना। इसके बाद नारद जी का भगवान नारायण को श्राप देना दिखाया गया। जिसमें बताया गया कि नारद ने भगवान नारायण को श्राप दिया कि आप नर देह धारण करोगे। आपने मुझे बंदर बनाया, यहीं बंदर आपकी सहायता करेंगे।