संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब, मंजी साहिब, बादशाही बाग और लखनौर साहिब में श्री अखंड पाठ आरंभ हुए। गुरुपर्व के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह श्री अखंड पाठ के भोग डालने के उपरांत इन सभी गुरुद्वारा साहिब में समागम होगा, जिसमें सुबह से शाम तक कीर्तनी जत्थे संगत को गुरुबाणी से निहाल करेंगे। वहीं, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब से मंगलवार सुबह 11 बजे नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर मीरी-पीरी चौक, नाहन हाउस, चार नंबर चौकी, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, सराफा बाजार, बांसा वाला चौक, शुक्लकुंड चौक, नदी मोहल्ला, रेलवे रोड, तंदूरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, मीरी पीरी चौक से होते हुए गुरुद्वारा मंजी साहिब में ही समाप्त होगा।