फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जयकारों की गूंज से निकाली गई श्री साईं महारथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के नावल्टी चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला से शनिवार को 25वीं साईं महारथ यात्रा का प्रारंभ किया गया। जहां भक्तों की ओर से बाबा साईं महाराज के जयकारे लगाए गए। जिससे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बता दें कि श्री भोले साईं चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में 25वीं महारथ यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया । सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व अंबाला नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री भोले साईं चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य अंकुर कपूर, विजय वर्मा, राकेश, सतीश वर्मा, गुलशन कुमार, राजू व प्रदीप वर्मा ने बताया कि बीते वर्षों की भांति इस बार भी साईं महारथ यात्रा में बेहतर ढंग से तैयारियां की गई थी। जिसमें पांच बैंड टीम, ढोल नगाड़े व ताशा बैंड विशेष रूप से शामिल किए गए। वहीं भगवान भोलेनाथ, श्री हनुमान बजरंगबली, श्रीराधे कृष्ण, मां महाकाली सहित विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर झांकियां इस महारथ यात्रा में शामिल रही। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों को बहुत भव्य ढंग से सजाया गया था। जिसके लिए विशेष रूप से महाराष्ट्र के कोहलापुर से अनुभवी रंगोली कलाकारों द्वारा रंगोलियां बनाई गई थी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गुरुजन शंकराचार्य विश्वकर्मा समाज भारत, चंडीगढ़ से पहुंचे थे। इसी प्रकार संत संमाज से स्वामी आचार्य राजेश्वरानंद, महामंडलेश्वर सुरेंद्रा देवी, योगी सूरजनाथ महाराज, नवनीत शर्मा व सुप्रसिद्ध कथा वाचक रमनीक शास्त्री करनाल से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष तौर पर उपस्थित रहे, जहां पर श्री भोले साईं चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि मेयर शक्ति रानी शर्मा ने ट्रस्ट व समाजसेवी लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी जिसमें सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें