फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावणी पर्व हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक : सूरी

विज्ञापन
शहर ​स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में वेद सप्ताह के अंतर्गत श्रावणी पर्व पर प्रस्तु - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में वेद सप्ताह के अंतर्गत श्रावणी पर्व मनाया गया, जिसका आयोजन आर्य प्रादेशिक सभा हरियाणा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा राखी निर्माण प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें कक्षा 4 से 6 तक के विद्यार्थियों ने सृजनात्मकता से ओतप्रोत राखियां तैयार कीं। वहीं, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पत्र लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर वीर सैनिकों और भाइयों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, इसके अलावा 11 से 14 अगस्त तक आयोजित चतुर्वेद शतक परायण यज्ञ में वेदों के 400 मंत्रों की आहुतियां दी गई। पंडित मनोज शास्त्री ने श्रावणी मास का महत्व स्पष्ट किया। वहीं, आचार्य नवीन शास्त्री ने आर्याभिविनय पर आधारित संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को वेदों की प्रासंगिकता समझायी। भजन संध्या में संगीत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रावणी पर्व का समापन पौधरोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने कहा कि श्रावणी पर्व हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और पर्यावरण चेतना जगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें