अंबाला। शिवालिक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। इसके बाद छात्रों ने मार्च-पास्ट किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी कार्यक्रम क्रमबद्ध तरीके से आयोजित किए गए। बच्चों ने खेल उपकरण पहनते समय सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। संवाद