फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकानों में तोड़फोड़, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 72 हिसार-देहरादून मार्ग पर स्थित मुख्य बस स्टैंड के नजदीक शनिवार की रात शरारती तत्वों ने दुकानों के बाहर रखा सामान तोड़ दिया। एक की चाय की दुकान के बाहर बनी भट्टी भी तोड़ डाली। शरारती तत्वों की ओर से यह काम एक नहीं काफी दुकानों के आगे किया।
विज्ञापन

इससे पुलिस द्वारा रात को गश्त किए जाने की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है, हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। चाय की दुकान चलाने वाली उर्मिला देवी, दुकानदार सोहन लाल व कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर शाम अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान दुकानों के बाहर रखा सामान भी सही सलामत था। शिकायत में बताया कि जब सुबह अपनी दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि दुकानों के बाहर रखा सामान टूटा व बिखरा पड़ा है। दुकानदारों ने कहा कि उनकी तो किसी से भी दुश्मनी नहीं है। यह कार्य शायद शरारती तत्वों या फिर चोरी करने वालों का है। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
गौरतलब है कि पुलिस 24 घंटे गश्त के दावे करती है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद यहां पर इस तरह की वारदात होना पुलिस के दावों की पोल खोल रही है। क्योंकि जिस प्रकार तोड़फोड़ की गई है, वह कुछ मिनटों में नहीं बल्कि वारदात को अंजाम देने वालों ने आराम से की है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस 24 घंटे गश्त कर रही है। शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर इस तरह की तोड़फोड़ करने वाले कौन लोग थे और उनकी मनसा क्या थी। तोड़फोड़ करने वालों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें