फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ग्वालमंडी में गंदगी की जगह नजर आएगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ग्वालमंडी के नजदीक मुख्य सड़क पर बिखरी गंदगी व गोबर की समस्या को खत्म करने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा सके। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नप ने सलाहकार को नियुक्त करने का फैसला किया है। सलाहकार विस्तृत योजना तैयार करेगा। उसके आधार पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स को सुंदर और सुविधाओं से सुसज्जित आकार दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्वालमंडी के पास लगभग दो एकड़ से ज्यादा जगह खाली है, जो गंदगी से अटी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने गोबर व गंदगी गिराकर यहां एक बड़ा डंपिंग जोन बना दिया है। सुबह के समय तो यह हालात होते हैं कि गोबर आधी सड़क पर बिखर जाता है। इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगाें व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसी दर्जनों शिकायतें नगर परिषद में प्राप्त हुई थी। इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार नगर परिषद की सफाई टीम को जेसीबी और ट्रालियों के साथ तैनात किया गया, लेकिन लगातार सफाई करने के बाद आज भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन


ग्वालमंडी में मुख्य सड़क के नजदीक लोगों ने डंपिंग जोन बना दिया है। इससे स्थानीय निवासियों और सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले यहां कुछ दुकानें बनाकर दी गई हैं। अब खाली जगह पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें