फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टूटी सड़कों से दुकानदारों परेशान

विज्ञापन
विक्की, दुकानदार
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के विभिन्न बाजारों में एक साथ बनाई जा रही सड़कें अब मुसीबत बन गई हैं। खराब सड़कें होने के कारण जाम लग रहा है और वाहन भी रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि दुकानदारों के पास ग्राहकों का आना भी कम हो रहा है। सड़कें उखड़ी होने और दुकानों में मिट्टी होने के कारण ग्राहक दुकानों पर पहुंच नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीना पहले हिल रोड और निगार सिनेमा से लेकर अनाज मंडी, टिंबर मार्केट, डॉ. कौशिक चौक से लेकर माया वाले चौक से सड़क तोड़ी गई थी। इन पर पहले ही धीमी गति से सड़क बनाने का काम चल रहा है।
ऐसे में अब सब्जी मंडी चौक और डीसी रोड की सड़क पर लगी इंटरलॉकिंग टाइलों को उखाड़ा जा रहा है। जिसके कारण सदर बाजार, चौड़ा बाजार, सब्जी मंडी, हिल रोड और डीसी रोड का मार्ग डायवर्ट हो गया है और वाहन चालक पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए रामबाग रोड की ओर जा रहे हैं। इस समस्या पर दुकानदारों का कहना है कि एक-एक काम को किया जाता तो इतनी दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन




फोटो: 09



दुकान के बाहर लग रहा जाम

बाजारों में जगह-जगह सड़कें तोड़ने के कारण उनकी दुकान के आगे रोजाना सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार जाम के चलते लोगों की आपस में बहस होती रहती है। अगर जल्दी से सड़क नहीं बनाई गई तो दो से चार महीने लग जाएंगे ग्राहकों को दुकान तक आने में।



जोगिंद्र खुराना, दुकानदार

फोटो: 10

निगार सिनेमा से अनाज मंडी, हिल रोड की सड़क और अब डीसी रोड की सड़क को उखाड़ा जा रहा है। इसके चलते रूट डायवर्ट हो गया है। इसके कारण वाहन चालक हमारी दुकानों के ओर से गुजर रहे हैं और बार-बार जाम की स्थिति बनी हुई है।



विक्की, दुकानदार

फोटो: 11

हमारी सब्जी मंडी चौक पर दुकान के आगे से इंटरलॉकिंग सड़क को उखाड़ा गया है। इससे अच्छा है कि एक सड़क को उखाड़ने और उसे बनाकर दूसरी सड़क को उखाड़ा जाए जिससे दुकानदार को काई परेशानी न हो। एक तो काम वैसे ही नहीं है ऊपर से सड़कें भी उखाड़ी जा रही हैं।



राजेश, जूता कारोबारी

फोटो:

शुक्रवार को डीसी रोड की एक साइड से इंटरलॉकिंग टाइल उखाड़ीं थी। इसके बाद दूसरी साइड को उखाडऩे लगे तो लोगों ने रूकवाया। लोगों का कहना है कि पहले एक साइड की सड़क बना लें। फिर दूसरी साइड की सड़क उखाड़ लेना।
विज्ञापन




राजेश, दुकानदार

वर्जन

अलग-अलग एजेंसियों को सड़क बनाने का काम दिया हुआ है। चौक से चौक तक सड़क बनाई जाएगी। जिससे ट्रैफिक और दुकानदारों का काम न प्रभावित हो।



मंदीप सिंह , एक्सईएन, नगर परिषद अंबाला सदर।

विक्की, दुकानदार

विक्की, दुकानदार

विक्की, दुकानदार

विक्की, दुकानदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें