फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना में दुकान के बाहर सो रहे किरयाना संचालक की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
भूना के गांव लहरियां में मर्डर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फतेहाबाद : भूना खंड के गांव लहरियां में किरयाणा की दुकान के बाहर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश की अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना सुबह परिजनों को लगी जब वे अपने घर से बाहर आए तो देखा कि चारपाई से खून निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू करर दी है। हत्या का कारण दुकान के अंदर चोरी करना ही माना जा रहा है। दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। जब बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे थे जिन्हें हमलावरों ने तोड़ दिया। मामले के मुताबिक गांव लहरियां में जगदीश कुमार अपने घर के बाहर बनी दुकान के अंदर किरयाणा की दुकान करता है। दुकान के अंदर चोरी ना हो इसलिए वह दुकान के बाहर यानि गली के अंदर ही सोता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को वह दुकान के बाहर ही सो रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक जगदीश के बेटे शिव कुमार की पत्नी प्रवीन कुमारी पूर्व में ब्लाक पंचायत समिति की चेयरमैन रह चुकी है। गांव के बस स्टैंड पर किरयाणा की सबसे बड़ी दुकान जगदीश की थी। ऐसे में चोरों ने चोरी के इरादे से ही इस दुकान में आए थे। माना जा रहा है कि जब जगदीश ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। बुजुर्ग के पेट में चाकू से कई वार किए गए है। सुबह परिजन उठे तो चारपाई से खून निकल रहा था। वही आरोपित शातिर थे। चाकू मारने के बाद मृतक के शरीर पर कंबल भी डाल गए ताकि रात के समय किसी को वारदात का पता तक ना लगे। बुजुर्ग की हत्या मामले की जांच करने के लिए एसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। वही पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पता कर रही है कि दुकान के अंदर किसी प्रकार की चोरी को अंजाम तो नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किए है। जिसके बाद आरोपितों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें