फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उधार के 11 लाख रुपये वापस न मिलने पर दुकानदार से लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। देनदारों से 11 लाख रुपये मांगने पर मिल रही धमकियों के बाद दुकानदार ने वीरवार को अपने घर में लोहे की ग्रिल में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी और बेटी शाहाबाद में भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक दुकानदार के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार और बेटी की शिकायत पर आरोपी दिलशाद, अलताफ, रविंद्र सिंह, मूलचंद व ललित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी ट्विंकल अग्रवाल ने बताया की बुधवार को भाई दूज के त्योहार पर वह अपनी माता ममता अग्रवाल के साथ शाहाबाद मारकंडा अपने मामा के घर गई थी। ट्विंकल के अनुसार वीरवार की सुबह नौ बजे पिता को कॉल की तो फोन बंद था। फिर उसने पिता के दोस्त नवीन कुमार के फोन कर पिता से बात करवाने को कहा तो वो पिता की दुकान पर गए।
दुकान बंद थी। इसके बाद घर पर जाकर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। नवीन कुमार के बताने के बाद दोनों मां-बेटी अपने घर पर आ गए। घर की दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और हालात देखकर दंग रहे गए। उसके पिता रवि अग्रवाल ने सीढि़यों पर लगी ग्रिल में रस्सी बांधकर फंदा लगाकर हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों की सहायता से रस्सी को चाकू से काटकर पिता को नीचे उतारा। बेसुध रवि अग्रवाल को छावनी के नागिरक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटी अपने घर का ताला लगाने के लिए आई तो देखा कि फर्श पर एक कागज का टुकड़ा गिरा हुआ है, जो कि सुसाइड नोट था।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में यह लिखा

सुसाइड नोट में पीड़िता के पिता ने फंदा लगाने से पहले लिखा था कि मैंने दिलसाद को 3 लाख 50 हजार रुपये 2 प्रतिशत लाभ पर काम के लिए दिए थे। यह रुपये अलताफ के कहने पर दिए थे। वहीं छह लाख रुपए रविंद्र को दिए, जिसके बदले में आरोपी ने पीड़ित के पिता को चेक दिया था। जब रुपये नहीं मिले तो चेक लगाया जो बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट केस कर दिया। अब आरोपी पीड़िता के पिता को कोर्ट केस वापस लेने की धमकी दे रहा था। इसके साथ ही एक लाख 50 हजार रुपये पीड़िता के पिता को मूलचंद से लेने थे, वह भी भुगतान नहीं कर रहा था। यह भुगतान ललित शर्मा के कहने पर दिया था। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि यह धनराशि उसके मरने के बाद उसकी पत्नी और बेटी को दी जाए।

मृतक की बेटी की शिकायत व सुसाइड नोट के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -जगदीश चंद्र, इंस्पेक्टर, महेश नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें