फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेरिस ओलंपिक में शूटर सरबजोत सिंह जीतें स्वर्ण

विज्ञापन
पूर्व गृहमंत्री के साथ मौजूद शूटर सरबजोत सिंह व अन्य। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। शूटर सरबजोत सिंह का चयन पेरिस ओलंपिक के लिए हो गया है। रविवार को पूर्व गृह मंत्री विज ने क्लब की शूटिंग रेंज में पहुंच शूटर सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबाला, हरियाणा और भारत के लिए यह गौरव के क्षण हैं कि अंबाला के होनहार खिलाड़ी ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने खिलाड़ी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सरबजोत सिंह से हमें उम्मीद और हमारी शुभकामनाएं है कि वह ओलंपिक खेलों में देश लिए स्वर्ण पदक जीतकर आएंगे।
इससे पहले सरबजोत सिंह ने प्रतियोगिता के लिए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद लिया। मौके पर सेंट्रल फीनिक्स क्लब के चेयरमैन विकास चोना के अलावा सरबजोत सिंह के कोच अभिषेक राणा एवं अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि सरबजोत सिंह का पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था और आगामी दिनों में वह पेरिस के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

सरबजोत जीत चुके कई पदक
सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत ने सभी ओलंपिक ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में आयोजित ओलंपिक में सरबजोत देश के लिए निशानेबाजी में गोल्ड मेडल के लिए निशाना लगाएगा। गौरतलब है कि सरबजोत सिंह अंबाला के गांव धीन का निवासी है। उनके पिता किसान है। सरबजोत सिंह ने अंबाला छावनी फीनिक्स क्लब शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास किया था और इसके बाद वह कई राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें