फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एकल गायन प्रतियोगिता में शिवाजी सदन से शिवांगी प्रथम

Thu, 21 Aug 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी ​स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक चार में एकल गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया। स
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक चार में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता देशभक्ति गीतों पर आधारित रही। प्रतियोगिता में शिवाजी सदन से शिवांगी कक्षा आठवीं-ब ने प्रथम व शिवाजी सदन से ही आभा नवीं-ब द्वितीय और दीक्षा बारहवीं-ब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों सुरेश शर्मा, अर्श मारवाह, अशोक कक्कड़, रीमा मारवाह ने शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमन गुप्ता ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का बहुत पतन हो रहा है, ऐसे में भारत विकास परिषद जैसे सामाजिक संगठनों की वजह से ही हमारे युवाओं और विद्यार्थियों को नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों की सही जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें