फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री हाउस ने जीती क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी

विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते प्रिंसिपल और कोच। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। नारायणगढ़ स्थित ब्लू बैल्स स्कूल में चल रहे अंडर-14 इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। शास्त्री हाउस ने टैगोर हाउस को में 60 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्राफी जीती। शास्त्री हाउस के आदित्य आर्य को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया।
टूर्नामेंट में कुल चार टीमों टैगोर हाउस, नेहरू हाउस, शास्त्री हाउस, गांधी हाउस ने भाग लिया। सभी टीमों में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। हर टीम में 15 वर्ष आयु वर्ग के भी दो बच्चे भी शामिल रहे। सभी टीमों के 6-6 लीग मैच हुए। लीग मैच जीतने के बाद टैगोर हाउस और शास्त्री हाउस की टीमें फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में शास्त्री हाउस के कप्तान रौनक सैणी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शास्त्री हाउस ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की और 25 ओवर के फाइनल मैच में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 195 रन बनाए।
विज्ञापन

शास्त्री हाउस की तरफ से सबसे ज्यादा आर्यन कपूर ने 73 रन बनाए और कप्तान रौनक सैणी ने 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। पारी में रौनक सैणी ने 5 छक्के लगाए। आदित्य आर्य ने 34 रन बनाए। टैगोर हाउस की तरफ से कार्तिक चौधरी व हर्षदीप सिंह ने दो-दो विकेट,फरहान-एक विकेट लिया। 25 ओवर में 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैगोर हाउस की टीम की तरफ से गौतम ने शानदार शुरूआत दी और 64 रन की पारी खेलकर मैच को अपनी तरफ खींचने का प्रयास की।
गौतम ने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए। गौतम की विकेट गिरने के बाद टैगोर हाउस की पारी लड़खड़ा गई और लगातार विकेट खोने के बाद टैगोर हाउस 16 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। शास्त्री हाउस ने फाइनल मैच 60 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की। शास्त्री हाउस की तरफ से सबसे ज्यादा आदित्य आर्य ने 5 विकेट लिए और रणदीप व अनीस ने दो-दो विकेट व आर्यन कपुूर ने एक विकेट लिया। फाइनल मैच में 24 गेंद पर 40 रन की पारी खेलने वाले शास्त्री हाउस के कप्तान रौनक सैणी को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट में आल राउंड प्रदर्शन करने वाले आदित्य आर्य को मैन आफ दी सीरीज चुना गया। आदित्य ने टूर्नामेंट में 249 रन बनाए। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार भी आदित्य आर्य को दिया गया। बेस्ट फिल्डर का खिताब टैगोर हाउस के कार्तिक चौधरी को मिला। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लेने वाले शास्त्री हाउस के आर्यन कपूर को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिवयांशी धारी, अंशुमन व हर्षदीप सिंह को अपकमिंग स्टार का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट कीपर का पुरस्कार भी आदित्य आर्य को दिया गया। फाइनल मैच में राजीव मेहता प्रिंसिपल ब्लू बैल्स स्कूल नारायणगढ़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर कोच ब्लू बैल्स क्रिकेट अकादमी विनय दत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें