फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैकिंग में अव्वल शास्त्री कालोनी, सर्वे में मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजीडेंस सोसायटी नगर परिषद अंबाला सदर के सर्वे में ए प्लस रैकिंग पाकर प्रथम घोषित हुआ है। विभिन्न मापदंडों पर कॉलोनी में साफ सफाई और अन्य गतिविधियों में बेहतर आंकते हुए रैकिंग प्रदान की गई है। सोसायटी के चेयरमैन कपिल विज और अध्यक्ष अशोक ने कॉलोनीवासियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों के सहयोग से ही प्रथम रैकिंग हासिल की गई है। सोसायटी के महासचिव बलित नागपाल ने बताया कि गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में सोसायटी को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है और कॉलोनी के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। नगर परिषद की पांच सदस्यीय टीम ने गत दिनों छावनी की अलग-अलग कॉलोनियों में जाकर स्वच्छता एवं अन्य पहलुओं को लेकर सर्वे किया था। कॉलोनी में सफाई को लेकर रेजीडेंस सोसायटी की ओर से कई व्यापक कदम उठाए गए हैं। कॉलोनी निवासी गीला और सूखा कूड़ा अलग देते हैं जबकि गलियों और पार्कों में भी बेहतर सफाई की जा रही है। कॉलोनी में सार्वजनिक कूड़ेदान भी लगाए गए हैं। सोसायटी के चेयरमैन कपिल विज ने कहा कि कॉलोनी वासी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर सजग हैं। आगे भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कॉलोनी की स्वच्छता रैकिंग में प्रथम आने पर कॉलोनीवासियों को बधाई दी। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, गौरव सोनी, डॉ. हरप्रकाश, सुमेश खनना, दीपक कौशिक, विपिन खन्ना, विवेक जैन, गुडू शारदा, अश्विन नागपाल, दविंदर सिंह, आशीष मल्होत्रा, पूनम गुप्ता, वनिता दुग्गल, अरुणा खेडा, मधु, प्रीति, रिया आदि ने भी धाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें