फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शंभू बॉर्डर बंद, जान जोखिम में डाल पुल की रेलिंग तो कोई नदी के बीच से गुजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किसानों का 13 फरवरी को दिल्ली कूच अब आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। पंजाब सीमा सील होने पर सैकड़ों वाहनों के लिए चलना मुश्किल हो गया। शनिवार को इसका ज्यादा असर पंजाब जाने वाले मुख्य मार्ग यानी शंभू टोल का रास्ता पूरी तरह से बंद होने पर दिखा।
विज्ञापन

एक ओर जहां चंडीगढ़ जाने वाले मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। वहीं, पंजाब बॉर्डर की सीमा से सटे गांवों की तरफ से आने-जाने वाले लोग पैदल ही घग्गर नदी पर लगा पुलिस का पथरीला नाका ही जान जोखिम में डालते नजर आए। स्थिति यह रही कि महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक पुलिस मुलाजिमों के समक्ष रोष प्रकट करते हुए और नोकझोंक के बाद इसी नाकाबंदी को पार करने में जुट गई। इस बीच एक चूक उन्हें घग्गर नदी की 60 फीट गहराई में नीचे पत्थरों में गिरा सकती थी।
एक साल के बच्चे संग डूबने से बचे दंपति

पुलिस की तरफ से जब पुल के ऊपर से रोक लगी तो लोग घग्गर नदी के भीतर पानी के बीच ही गुजरते नजर आए। पानी एक-दो फीट था, लेकिन बीच-बीच में 6-6 फीट के कुछ गहरे गड्ढे भी थे। इन्हें जान दांव पर लगाकर लांघ रहे थे। इस बीच एक प्रवासी दंपति भी पंजाब की तरफ से आया और एक साल के बच्चे को गोद में लेकर नदी पार कर रहा था कि अचानक उसका पैर गड्ढे में चला गया और तीनों डूबने लगे। लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत डीएसपी आदर्शदीप सिंह ने मुलाजिमों को तैनात किया।
विज्ञापन

दो नंबरदारों पर की कार्रवाई

डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि किसानों की ओर से 13 फरवरी को किए जाने वाले दिल्ली कूच के लिए संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की जा रही है। लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली कूच के मामले में दो नंबरदारों के संलिप्त होने की जानकारी मिली है, जिनमें से एक नंबरदार छावनी का और दूसरा शहर क्षेत्र का है। इन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है।
डीजीपी ने लिया स्थिति का लिया जायजा

हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने शंभु बोर्ड, सद्दोपुर बॉर्डर का निरीक्षण करते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से किए इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ आईजी अंबाला रेंज सिबास कविराज, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, डीसी डॉ.शालीन थे। पुलिस का कहना है कि बीते दो दिन पहले जहां से किसानों के आने की आशंका है, उन स्थानों को चिह्नित करते हुए कई स्थानों पर नाके लगाने बारे भी निर्देश दिए हैं।

मॉक ड्रिल में आमने-सामने किया अभ्यास


आंदोलन के लिए शहर के पुलिस लाइन मैदान में हुई मॉक ड्रिल में पुलिस की टुकड़ियों ने अभ्यास किया। इस दौरान एक टुकड़ी ने किसानों की तर्ज पर पुलिस का सुरक्षा कवच तोड़ने का प्रयास किया और दूसरी ने उसे रोका। नोडल अधिकारी और एडीसी अपराजिता ने मॉक ड्रिल के तहत आंदोलनकारियों से आगे न बढ़ने के बारे में और मांगों के बारे में जाना। जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़ना, वाटर कैनन की ओर से पानी बौछारें करना पूर्वाभ्यास किया।
अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान




अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।

अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की स्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री, पिपली और करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचें।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी चौक्, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर और पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर पंजाब में आने वाले वाहन सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाईं तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पिहोवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जा सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पिहोवा, एनएच-152डी से होकर जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।

हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला और चंडीगढ़ जा सकते हैं।

चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152डी, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पिहोवा कट से एनएच152डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।

आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें