फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उपमंडल कार्यालय में स्थापित होगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा

विज्ञापन
अंबाला-साहा हाइवे पर ​स्थित अंबाला कैंट का उपमंडल कार्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। उपमंडल कार्यालय के अंदर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी। गृहमंत्री ने इसकी अनुमति दे दी है। नप ने भी संबंधित ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से कार्य करने के निर्देश जारी कर दिए हैं और चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्य शुरु न किया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिमा तक आवागमन के लिए उपमंडल की दीवार के साथ गेट का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि उपमंडल कार्यालय के बाहर लगने वाली भगत सिंह की प्रतिमा का निर्माण शुरू होने से पहले ही अटक गया था। प्रतिमा को जिस जगह लगाया जाना था, जब वहांं खुदाई की तो इसके नीचे गैस की पाइप लाइन मिली। इसे हटाना नामुमकिन था। इसलिए नगर परिषद के अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान को लेकर नप प्रशासक सतेंद्र सिवाच से मंत्रणा की और फिर दोनों अधिकारी मार्गदर्शन के लिए हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही गृहमंत्री ने तुरंत जगह के बदलाव में निर्देश दिए और कहा कि उपमंडल कार्यालय की दीवार को तोड़कर प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाए, क्योंकि यह जगह सड़क के स्तर से काफी ऊंची है और यहां से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा अंबाला-साहा नेशनल हाइवे से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नजर आएगी, चाहे वो वाहन में ही क्यों न हो।
प्रतिमा पर खर्च होंगे 58 लाख
उपमंडल कार्यालय के नजदीक स्थापित होने वाली शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर लगभग 58 लाख रुपये खर्च होंगे। लगभग 28 लाख की लागत से प्रतिमा स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जाएगा और 30 लाख की लागत से प्रतिमा तैयार की जाएगी। यह प्रतिमा पदम विभूषण से सम्मानित राम सुतार की ओर से तैयार की जा रही है। प्रतिमा की ऊंचाई 12 फुट और बेस की ऊंचाई 15 फुट होगी। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने कोष से 50 लाख रुपये की राशि नगर परिषद को दी थी। वहीं, आठ लाख रुपये नप की ओर से खर्च होंगे।
विज्ञापन

वर्जन

उपमंडल कार्यालय के अंदर दीवार के साथ भगत सिंह की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। दीवार को तोड़कर आवागमन के लिए रास्ता भी बनाया जाएगा। गृहमंत्री से निर्देश मिल चुके हैं और ठेकेदार को भी चेतावनी जारी की गई है कि वो जल्द से जल्द काम शुरु कर दे, जिससे कि प्रतिमा स्थापित करने का कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


मंदीप सिंह, एक्सईएन, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें