अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा ने संस्कृत पखवाड़ा के अंतर्गत दर्शन अकादमी स्कूल जीटी रोड पर पर्यावरण और आजादी का महोत्सव पर बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें कक्षा आठवीं के शब्द ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कुमारी हरसिमरत कक्षा आठवीं और कुमारी एकता कक्षा आठवीं तृतीय स्थान पर रही। सभी बच्चों ने सुंदर ढंग से पेंटिंग के जरिए पर्यावरण और आजादी के 75वें महोत्सव की कलाकृतियां बनाई। प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने भाग लिया। छठी से आठवीं तक के सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रांतीय संगठन सचिव सुरेश शर्मा ने सभी बच्चों को सम्मानित किया।