फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिकारियों की मौजूदगी में की सीवरेज की सफाई

Fri, 09 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत और सुचारू बनाने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज़ाद नगर गली-2, वार्ड-10 में सीवरेज की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का निरीक्षण स्वयं उपमंडल अभियंता कंवर सनी सिंह ने किया।निरीक्षण के दौरान उपमंडल अभियंता ने सीवरेज लाइन की स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिन-रात चले इस सफाई अभियान में कनिष्ठ अभियंता सुनील शर्मा भी लगातार मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता और मेहनत के साथ सीवरेज की सफाई का कार्य पूरा किया, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो सका। क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें