फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी की निकासी सहित समाधान शिविर में आई सात शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय समाधान शिविर में वीरवार को उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल सात शिकायतें ही आईं। जिनमें से चार शिकायतों का निपटान मौके पर ही किया गया तो वहीं अन्य तीन शिकायतों के लिए निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में गांव सौंडा से सत्या देवी व पुष्पा रानी अपने घर के नजदीक नाले के पानी की निकासी को लेकर, गांव कलेरा निवासी दलजीत सिंह जमाबंदी में हुई त्रुटि को ठीक करवाने को लेकर, मुलाना निवासी दीपक नाथ वर्मा ने अपने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय को कम करवाने को लेकर समस्या रखी। वहीं पंजोखरा से राजबाला अपने पुत्र की दुर्घटनावश मृत्यु होने पर सरकार की दीनदयाल योजना के तहत सहायता राशि के संबंध में, परिवार पहचान पत्र संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिनमें सनेह लता ने जन्म तिथि को ठीक करवाने, राजकुमार ने दिव्यांग पेंशन को लेकर व अन्य ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें