फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बजाज फाइनेंस में निवेश के नाम पर साढ़े सात लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बजाज फाइनेंस में निवेश करने के नाम पर व्यक्ति से सात लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी ने झांसे में लेकर एक के बाद एक करके पूरी राशि अपने खाते में डलवा ली और बाद में धमकाया।
विज्ञापन

पुलिस ने सुधीर कुमार चोपड़ा की शिकायत पर विकास सूद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में शिवालिक कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार चोपड़ा ने बताया कि आरोपी विकास सूद अंबाला शहर का निवासी है और बजाज फाइनेंस लिमिटेड की फ्रेंचाइजी होने के नाते पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। जनवरी 2021 के महीने में विकास सूद संपर्क में आया और उसने बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ राशि का निवेश करने का लालच दिया।
उसने कहा कि यदि वह कंपनी में पैसा निवेश करता है तो उसे जमा राशि पर अच्छा लाभ मिलेगा और बजाज फाइनेंस लिमिटेड की ओर से आगे की बिक्री के लिए कब्जे में लिए वाहन आवेदक को बहुत ही कम कीमत पर दिए जाएंगे। इस तरह वह झांसे में आ गया और 18 फरवरी 2021 को बजाज फाइनेंस लिमिटेड के खाते में एक लाख 50 हजार और दो लाख।
विज्ञापन

इसी तरह अलग-अलग तिथि में कुल सात लाख 50 हजार रुपये की ट्रांसफर कर दी। कई माह से पैसे मांगने के बावजूद भी उसे आरोपी विकास टाल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले धमकाते हुए कहा कि कंपनी शिकायतकर्ता को किसी भी राशि का भुगतान नहीं करेगी और यदि उसने उससे या कंपनी से किसी भी पैसे की मांग करने की हिम्मत की तो उसके उच्च पुलिस अधिकारियों व राजनेताओं के साथ संबंध हैं। वह उसे सबक सीखा देगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें