फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जुआ खेलते सात आरोपियों को पकड़ा

Fri, 29 May 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर पुलिस ने टांगरी बांध अमन नगर के पास एक घर पर दबिश देकर सट्टा खिलाने और अवैध शराब बेचने के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मुख्य संचालक रोहित व युवराज सहित सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी हितेश मैहला से अनुमति लेकर एएसआई सुशील कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों के कब्जे से 15,290 रुपये कैश, 12 गड्डी ताश, सट्टे की 8 डायरियां और कैलकुलेटर बरामद किया है। इसके अलावा मेज के नीचे छिपाकर रखी 7 बोतल व 75 पव्वे अवैध शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच एएसआई जय गोपाल को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें