अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने वाले सेवादार की मौत हो गई। हादसा अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर तंदवाल और बराड़ा रेलवे स्टेशन के मध्य हुआ। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जीआरपी के मुख्य सिपाही प्रदीप ने बताया कि मृतक की शिनाख्त दरगाह के मुख्य सेवादार अनिल ने की है। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी रुलिया (55) के तौर पर हुई है। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।