अंबाला छावनी के भाजपा कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद महेशनगर मंडल के पदाधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार मंगलवार को भाजपा महेश नगर मंडल की बैठक छावनी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक मंडल अध्यक्ष हर्ष बिंद्रा के मार्गदर्शन में हुई। इसमें अंबाला जिला सह संयोजक राजीव डिंपल ने राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से 2 अक्तूबर 2025 को आयोजित होने वाले पथ संचलन के कार्यक्रम के बारे में बताया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। महेश नगर मंडल के संयोजक विजेंद्र चौहान ने बताया कि मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर श्रमिक चौक पर लड्डू बांटे जाएंगे। इसके बाद स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम व अन्य सेवा प्रकल्पों का आयोजन होगा। बैठक का संचालन महामंत्री एडवोकेट पुनीत सरपाल सह-संयोजक ने किया।