अंबाल सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को केंद्रीय कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम एवं सचिव गीतांजलि गोयल की अदालत में तीन मुकदमे सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से नियमानुसार एक मामले का मौके पर निपटारा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत लगाई जाती है। इसके अलावा वैवाहिक, पारिवारिक, श्रम और बैंक रिकवरी जैसे मामलों को एडीआर सेंटर स्थित स्थायी लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्टेज पर भी सुलझाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद