15 साल से कर रही लड्डू गोपाल की सेवा
- फोटो : 15 साल से कर रही लड्डू गोपाल की सेवा
20 साल पहले माता पिता लड्डू गोपाल को घर लाए थे। इसके बाद मैं 15 साल से वह लड्डू गोपाल की सेवा कर रही हूं। मैं शिक्षा विभाग में कार्यरत हूं। लड्डू गोपाल की हमारे ऊपर बहुत कृपा है। मैं लड्डू गोपाल को सुबह, दोपहर और शाम को भोग लगाती हूं। इसके अलावा जन्माष्टमी पर सुबह के समय लड्डू गोपाल का भव्य श्रृंगार करते हैं। इसके बाद शाम को घर में फ्रूट केक मंगवाते हैं और केक काटकर जन्मदिन मनाते हैं। घर में छोटे से लेकर बडे़ सदस्य सभी लड्डू गोपाल की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
प्रस्तुति- गीता सेठी, बैंक कालोनी, अंबाला कैंट।