अंबाला। छावनी की कस्तूरबा काॅलोनी और सावन विहार में डिपू के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। पीओएस मशीन का सर्वर डाउन के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़। ऐसे में डिपू संचालक लोगों को राशन देने में असमर्थ नजर आए। डिपो संचालक राजीव ने बताया कि वह सुबह नौ बजे से डिपू पर राशन बांट रहा था। उसके करीब एक घंटे बाद पीओएस मशीन का सर्वर बंद हो गया और 12 बजे तक सर्वर नही चला।
डेहा कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उनका डिपो कस्तूरबा कॉलाेनी में है। 13 जनवरी को वह डिपो पर राशन लेने आई तो डिपो संचालक ने उसे 15 जनवरी को राशन देने को कहा था। लेकिन अब 23 जनवरी हो गई है। जबकि पिछले महीने भी डिपो संचालक ने उसे अनाज और बाजरा भी नहीं दिया था। आज मंगलवार को वह डिपो पर राशन लेने आई है। उसे एक घंटा हो गया है अभी तक उसकी बारी नहीं आई है।
बब्बल ने बताया कि डिपो संचालक ठीक से राशन नहीं देता कभी कहता है मशीन खराब है कभी कहता है राशन खत्म हो गया है। वह कल और परसों भी डिपो पर राशन लेन आई थी, लेकिन उसे राशन नहीं मिला, आज उसे डेढ़ घंटा हो गया है लाइन में लगे हुए।
मंजू ने बताया कि वह सुबह दस बजे डिपो पर राशन लेने आई और अब 12 बज गए हैं। दो घंटे हो गए हैं परेशान होते हुए। मंगलवार को डिपो संचालक चीनी और तेल दे रहा है। वहीं शुक्रवार को अनाज देने को बोल रहे हैं।
ममता ने बताया कि उनका डिपो सावन विहार में है। वह सुबह दस बजे डिपो पर राशन लेने के लिए आई थी, और उसने घर में नाश्ता नही बनाया था। अब उसे डिपू पर ही डेढ़ बज चुके हैं। जबकि उसके बच्चे बिना नाश्ता किए ही अपने अपने काम पर चले गए।
रेखा ने बताया कि वह अपनी बहू रजनी के साथ डिपो पर राशन लेने के लिए सुबह करीब दस बजे आए थे। उसके कुछ समय बाद ही सर्वर बंद हो गया। 12 बज चुके हैं, लेकिन सर्वर अभी तक नहीं चला है।
अंबाला छावनी के सावन विहार में बंद पड़ी पीओएस मशीन के बारे के बारे में जानकारी देते डिपू संचालक