फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेल कोटे से पुलिस में की आठ साल नौकरी, रिजाइन देकर बने फुटबाल कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कबड्डी, दौड़ और ऊंची कूद में विश्वजीत उर्फ विशु अंडर-11 स्कूल राज्य स्तरीय खेल से अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन सिरसा में रानियां के कोच सतपाल काका ने विश्वजीत के हुनर को पहचाना और फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विश्वजीत उर्फ विशु ने फुटबाल के दम पर पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद नौकरी हासिल की। बाद में पदोन्नति पाकर कांस्टेबल से मुख्य सिपाही बन आठ साल पुलिस में सेवा करने के बाद नौकरी छोड़कर फुटबाल काेच बन गए। मौजूदा समय में वह फुटबाल में ही 60 से 70 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके द्वार प्रशिक्षण प्राप्त दो खिलाड़ी नितेष और पीयूष अग्निवीर बनकर देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वजीत ने वर्ष 2000 से लेकर 2006 तक स्कूल नेशनल में सात बार भाग लिया। इसके बाद दो बार जूनियर सीबीएसई में तीन बार स्वर्ण पदक जीते। वहीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप सीबीएसई में दो बार सिल्वर पदक और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लिया। आठ बार ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में भाग लिया। जोकि जालंधर में पंजाब पुलिस द्वारा करवाई गई थी। हैदराबाद में तमिलनाडु पुलिस द्वारा , असम, जम्मू एंड कश्मीर पुलिस द्वारा करवाई गईं। उन्होंने कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अच्छा प्रदर्शन किया।





खेल के दम पर विश्वजीत ने 2010 में हरियाणा पुलिस में सिपाही की नौकरी हासिल की। इसके बाद पुलिस की नौकरी में ही उन्हें पदोन्नति मिली और वह सिपाही से मुख्य सिपाही बने। उन्होंने वर्ष 2014-15 में पंजाब के पटियाला स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोटर्स से फुटबाल की कोचिंग का स्पोटर्स में डिप्लोमा किया। इस दौरान वह 2015 से लेकर 2018 तक हरियाणा पुलिस फुटबाल टीम के मुख्य फुटबाल कोच रहे। वर्ष 2018 में पुलिस विभाग से रिजाइन देकर वह अंबाला आ गए और वार हीरोज फुटबाल स्टेडियम में कोच बने। वर्ष 2018 में ही वह हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन में सहायक कोच रहे। 2018 में हरियाणा में आयोजित चैलेंजिंग कप में मुख्य कोच रहे। वहीं 2020 में आयोजित खेलो इंडिया में मुख्य कोच की भूमिका में रहे। इसी तरह से 2021 में आयोजित संतोष ट्राफी में वह सहायक कोच थे। मौजूदा समय में विश्वजीत 60 से 70 खिलाडि़यों को ट्रेनिंग दे रहे है। जिसमें से दो खिलाड़ी नितेश और पीयुष खेल कोटे से अग्निवीर भर्ती हुए हैं। जिसमें नीतेष अजमेर तो पीयुष फिरोजपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें