फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका की जगह भेजा कहीं और, लाखों हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमेरिका में वर्क परमिट भेजने का झांसा देकर आरोपी एजेंट ने दूसरे देशों में घुमाकर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी वरुण पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में थाना नग्गल के निहारसी गांव निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था और उसकी मुलाकात आरोपी वरुण से हुई थी। अक्तूबर 2021 में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को पढ़ाई व काम के लिए विदेश भेजने का काम करता है और उसे भी अमेरिका में वर्क परमिट पर भिजवा देगा। कुल खर्च 35 लाख रुपये बताया था। बाद में दस्तावेजों के साथ 50 हजार रुपये फाइल खर्च के ले लिए।
कुछ दिन बाद बोला कि अमेरिका का वीजा नहीं लग रहा है। आरोपी बोला कि उसका भी टूरिस्ट वीजा लग रहा है और बाद में वह वर्क वीजा लगवा लेगा। बातों में आने के बाद वह भी तैयार हो गया। आरोपी ने दुबई का टूरिस्ट वीजा भेजा और एक बैंक खाते का नंबर देकर 10 लाख रुपये डलवाने की बात कही। 8 फरवरी 2022 को करीब 5 लाख रुपये खाते में डलवा दिए। बाद में आरोपी ने एक माह का दुबई का वीजा भेजा और टिकट भेजी।
विज्ञापन

21 फरवरी को वह दुबई पहुंच गया जो कि आरोपी ने दो महीने बाद ओमान का वीजा दिया, जो कि केवल 10 दिन का था। 23 अप्रैल 2022 को दुबई से ओमान चला गया जोकि करीब दो महीने होटल में रहा, जहां पर करीब एक लाख का खर्चा हुआ। वीजा से ज्यादा दिन लगने के कारण दुबई में करीब 50 हजार का जुर्माना भी लगा। 23 अप्रैल को ओमान चला गया। फिर 24 अप्रैल को 90 हजार रुपये आरोपी को दिए। 25 अप्रैल को फिर एक लाख रुपये दिए। 7 मई को आरोपी ने उसे ओमान से बोलिविआ एक दूसरे देश को भेज दिया और वहां भी जुर्माना लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें