फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एयरपोर्ट का नाम अंबा रखने का प्रस्ताव पत्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी एयरपोर्ट का नाम गृहमंत्री अनिल विज ने अंबा एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा है और मुख्यमंत्री को इसके लिए पत्र भेजा है। विज ने कहा कि अंबाला का नाम देवी अंबा के नाम से लिया है। जिनका मंदिर भी यहां है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का नाम अंबा पर होगा तो इस शहर को पहचान मिलेगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट की जमीन के बदले एमओयू पर चल रही मंत्रणा पर भी गृहमंत्री ने साफ किया कि उनका प्रयास है कि वह रक्षा मंत्रालय को एयरपोर्ट की 20 एकड़ जमीन के बदले 133 करोड़ रुपये दे दें। हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग की अंबाला में टर्मिनल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर के बैठा हुआ है। इसमें नक्शा बना लिया है। अब सिर्फ रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी होते ही यहां पर निर्माण कार्य कराने को टेंडर लगा दिए जाएंगे।

गृहमंत्री अनिल विज ने पहली बार शुक्रवार को अपने स्टाफ के कार्यालय में निरीक्षण किया। इसके बाद यहीं पर उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी। यहां पर रंजना गिल नाम की महिला गृहमंत्री के पास फरियाद लेकर आई। उसने बताया कि दो साल से ताया के बेटे धमकाते हैं और घर से शराब बेचते हैं। पुलिस को शिकायत देते हैं तो कुछ देर में छूट जाता है। इस पर गृहमंत्री विज ने तत्काल संबंधित एसएचओ को बुलाया और दोपहर तक आरोपी को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें