फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

विज्ञापन
अस्पताल परिसर में कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मी
विज्ञापन
अंबाला सिटी।
विज्ञापन

शहर के निकटवर्ती गांव ईस्माइलपुर गांव में खेतों से युवक का शव मिलने के चलते सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ईस्माइलपुर निवासी 40 वर्षीय बलजिंद्र सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खेतों के पास बनी पानी की खाल में एक युवक का शव मिला है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई बलबीर सिंह ने बताया कि बलजिंद्र अक्सर ही घर से बाहर रहता था। उसकी पत्नी कई वर्षों से दुबई में है। उसके दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है, जिसकी देखभाल वह खुद कर रहा है। बलबीर ने बताया कि बलजिंद्र परेशान रहता था और शुक्रवार को भी बलजिंद्र घर नहीं आया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उन्हें पता लगा कि बलजिंद्र का शव खाल में पड़ा है। गांव के सरपंच कुलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके गांव का रहने वाले बलजिंद्र की मौत हो गई है। इसके चलते वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे है। सरपंच ने बताया कि अक्सर ही कुलविंद्र शराब पीता था। शनिवार सुबह उन्हें उसकी मौत के बारे गांव के ही एक युवक से जानकारी मिली जिसके बाद वे शव को लेकर शहर नागरिक अस्पताल पहुंंचे। शनिवार को बलजिंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
हमें सुबह करीब 8 बजे गांव के सरपंच की ओर से सूचना मिली थी कि गांव के ही युवक बलजिंद्र का शव खेतों के पास खाल में मिला है। जिसके बाद हम अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
- एसआई बरयाम सिंह, चौकी इंचार्ज नन्यौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें