फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस पर विचार गोष्ठी

Tue, 22 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट के पीजी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्राचार्य, वक्ता व ​शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। आचार्य रघुवीर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. डॉ. देस राज बजाज के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता सहायक प्रो. डॉ. रविकांत ने कहा कि समान मूल्य के कार्य के बावजूद महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलना वैश्विक समस्या है। यह असमानता असंगठित क्षेत्र से लेकर बॉलीवुड तक में देखने को मिलती है। उन्होंने सतत विकास लक्ष्य के तहत कार्यस्थल पर समान अवसरों पर जोर दिया। प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. रोहिणी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन छात्र शौर्य ने किया। इस दौरान 51 विद्यार्थी व संकाय सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें