संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आर्य कॉलेज में आत्मनिर्भर थीम पर आधारित कॅरिअर फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना व स्वदेशी वस्तुओं को प्रमोट करना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजु बाला ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला परिषद सीईओ गगनदीप और एसडीएम विनेश कुमार पहुंचे। प्राचार्य ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में विद्यार्थियों का आत्मनिर्भर व व्यावसायिक रूप से सक्षम होना बहुत आवश्यक है ताकि वह भविष्य में अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सकें।